Hanuman Chalisa

गिरावट से उबरा बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में रही तेजी

Webdunia
सोमवार, 1 अक्टूबर 2018 (17:06 IST)
मुम्बई। विदेशी बाजारों से मिले मिश्रित संकेतों के बीच विनिर्माण क्षेत्र की रफ्तार बढ़ने और वाहन बिक्री के सकारात्मक आंकड़ों के बल पर घरेलू शेयर बाजार सोमवार को तीन दिन की गिरावट से उबरने में कामयाब रहे। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 299 अंक की तेजी में 36,526.14 अंक पर और एनएसई का निफ्टी 77.85 अंक की बढ़त में 11,008.30 अंक पर बंद हुआ।


उत्पादन और नए ऑर्डरों के, विशेषकर विदेशों से मिले ऑर्डरों के गति पकड़ने से देश के विनिर्माण क्षेत्र में सितंबर में तेजी देखी गई तथा निक्की का विनिर्माण खरीद प्रबंधकों (पीएमआई) का सूचकांक बढ़कर 52.2 पर पहुंच गया। यह लगातार 14वां महीना रहा, जब विनिर्माण गतिविधियों में तेजी आई है।

इसके साथ ही वाहन बिक्री के आंकड़े भी निवेश के पक्ष में रहे। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों के चार के उच्चतम स्तर पर पहुंचने का दबाव भी शेयर बाजार पर देखा गया। सेंसेक्स तेजी के साथ 36,274.25 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान आईटी और टेक कंपनियों में हुई लिवाली के दम पर सेंसेक्स 36,616.64 अंक के दिवस के उच्चतम स्तर तक पहुंचा।

सेंसेक्स बाद में 35,960.65 अंक के दिवस के निचले स्तर से होता हुआ गत दिवस की तुलना में 0.83 फीसदी की छलांग लगाकर 36,526.14 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की 30 में से 21 कंपनियां हरे निशान में रहीं, जबकि आईटीसी के शेयरों की कीमतें दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद अपरिवर्तित रहीं। निफ्टी 10,930.90 अंक पर सपाट खुला।

कारोबार के दौरान यह 11,035.65 अंक के दिवस के उच्चतम और 10,821.55 अंक के दिवस के निचले स्तर से होता हुआ गत दिवस की तुलना में 0.71 फीसदी की तेजी में 11,008.30 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी की 50 में से 34 कंपनियां तेजी में और शेष 16 गिरावट में रहीं। दिग्गज कंपनियों की तुलना में मझोली कंपनियों में लिवाली कम रही, जबकि छोटी कंपनियों में बिकवाली का जोर रहा।

बीएसई का मिडकैप 0.53 प्रतिशत यानी 77.54 अंक की तेजी में 14,840.74 अंक पर और स्मॉलकैप 0.25 प्रतिशत यानी 35.45 अंक की गिरावट में 14,395.23 अंक पर बंद हुआ। बीएसई में कुल 2,855 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें 189 कंपनियों के शेयर अपरिवर्तित रहे, जबकि 1,620 में गिरावट और 1,046 में तेजी रही। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

नई धमकी! अब दुनिया के इंटरनेट कनेक्शन पर खतरा, आखिर चाहता क्या है ईरान

NEET UG paper Leak में कौन है केमिस्ट्री टीचर 'M Sir', CBI ने किया गिरफ्तार

8000 सैनिक, 16 फाइटर जेट, मध्यस्थता की आड़ में कौनसा गेम खेल रहा Pakistan? US और ईरान के साथ विश्वासघात

मानसून की एंट्री के बीच उत्तर भारत में भीषण गर्मी का टॉर्चर! बांदा सबसे गर्म, इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

'सड़कें चलने के लिए हैं, नमाज के लिए नहीं': सीएम योगी आदित्यनाथ की सख्त चेतावनी, कहा- प्यार से मानो, वरना दूसरा तरीका भी है

सभी देखें

नवीनतम

आवारा कुत्तों के आतंक पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; कहा- खतरनाक कुत्तों को मारने पर हो विचार, सार्वजनिक जगहों से तुरंत हटाएं

4 दिन में 4 रुपए महंगा हुआ पेट्रोल, कांग्रेस का दावा- 'महंगाई मैन अभी और वसूली करेगा'

आईजीआरएस बना जनता की आवाज, योगी सरकार में शिकायतों का तेज निस्तारण

आखिरी वक्त में रुका ईरान पर अमेरिकी हमला! ट्रंप ने सोशल मीडिया पर बताई अंदर की कहानी

ईयू में जेट फ्यूल की कमी का खतरा, उड़ानें हो सकती हैं रद्द

अगला लेख