Hanuman Chalisa

क्‍या आपको पता है आपका गैस सिलेंडर सुरक्षि‍त है या नहीं, क्‍या होता है उस पर लिखे कोड वर्ड का मतलब ?

Webdunia
मंगलवार, 28 दिसंबर 2021 (13:26 IST)
भोजन बनाने के लिए रसोई गैस का इस्तेमाल हर घर में होता है। इसके लिए एलपीजी गैस सिलेंडर का इस्‍तेमाल किया जाता है। लेकिन क्‍या आपने ध्‍यान से देखा है कि सिलेंडर पर उसके ऊपरी हिस्से पर छपे नंबरों का क्‍या मतलब होता है और वो क्‍यों लिखे होते हैं।

दरअसल, कोड्स आपकी सुरक्षा के लिए सिलेंडर पर प्रिंट किए जाते हैं। जानकारी के मुताबिक इन कोड्स की शुरुआत में लिखे अंग्रेजी अक्षर A, B, C, D के 4 ग्रुप में होते हैं। इन अक्षरों का संबंध साल के 12 महीनों से होता है।

A अक्षर का इस्तेमाल जनवरी, फरवरी, और मार्च महीने के लिए होता है वहीं B अक्षर का इस्तेमाल अप्रैल, मई और जून महीने के लिए किया जाता है। उसी तरह C अक्षर का इस्तेमाल जुलाई, अगस्त और सितंबर महीने के लिए होता है तो D का इस्तेमाल अक्टूबर, नबंर और दिसंबर के लिए किया जाता है। इन अक्षरों के बाद आने वाले अंक साल दर्शाते हैं। तो अगर सिलेंडर पर लिखा होगा- A. 21 तो उसका मतलब हुआ साल 2021 का जनवरी, फरवरी या मार्च का महीना।

दरअसल, ये तारीख खाने-पीने के सामानों की तरह, एक्सपायरी डेट की तरह काम करती है। अगर आपके सिलेंडर पर लिखा है B.22 तो उसका अर्थ होगा कि आपका सिलेंडर अप्रैल, मई और जून 2022 में एक्सपायर होने वाला है। ये नंबर सिलेंडर की टेस्टिंग का वक्त भी बताते हैं। ऊपर दिए गए उदाहरण के अनुसार सिलेंडर की टेस्टिंग अप्रैल, मई और जून 2022 में होगी। अगर आप ऐसा सिलेंडर लेते हैं जिसकी टेस्टिंग की डेट यानी एक्सपायरी डेट निकल चुकी है, तो वो सिलेंडर आपके लिए हानीकारक हो सकता है।

एलपीजी सिलेंडर BIS 3196 मानक का इस्तेमाल कर के बनाए जाते हैं और उनकी लाइफ 15 साल की होती है। इस बीच रसोई गैस सिलेंडर की टेस्टिंग 2 बार की जाती है, पहली टेस्टिंग 10 साल पूरे होने पर होती है और दूसरी 5 साल पूरे होने पर की जाती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

अगला लेख