Hanuman Chalisa

MP : मध्यप्रदेश स्वरोजगार योजना, 10 लाख तक के लोन से अपने सपनों को कर सकते हैं साकार

Webdunia
गुरुवार, 23 जून 2022 (08:30 IST)
मध्यप्रदेश के युवाओं के लिए 1 अगस्त 2014 को सरकार द्वारा स्वरोजगार योजना की शुरुआत की गई। इसे इस उद्देश्य से शुरू किया गया कि युवा नौकरियों के पीछे न भागें और छोटी से राशि से स्वयं का व्यवसाय शुरू कर सकें।
 
इस योजना को प्रदेश की बेरोजगारी को दूर करने के उद्देश्य से शुरू किया गया। इस योजना के अंतर्गत 50 हजार से 10 लाख तक का ऋण युवाओं को दिया जाता है। इसके लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदनन किया जा सकता है। 
 
कौन ले सकता है योजना का लाभ : इस योजना का लाभ लेने के लिए  सबसे पहले आवेदक मध्य प्रदेश का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है। आवेदक कम से कम 5वीं पास होना चाहिए। आवेदन करता की उम्र 18 से 45 के बीच होनी चाहिए। आवेदक आयकरदाता नहीं होना चाहिए। इसके अलावा आवेदक किसी भी बैंक या वित्तीय संस्था आदि से डिफाल्टर घोषित नहीं होना चाहिए। इस योजना का लाभ केवल एक बार ही उठाया जा सकता है।
 
जरूरी दस्तावेज : इस योजना के लिए आवेदन करने वाले युवा के पास जो आवश्यक दस्तावेज हैं, उनमें आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, शैक्षणिक योग्यता की मार्कशीट या पांचवी कक्षा का रिपोर्ट कार्ड, आय का प्रमाण पत्र होना आवश्यक है।
 
कैसे किया जा सकता है आवेदन : इस योजना का लाभ लेने के लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरह से आवेदन किया जा सकता है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के के लिए मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। योजना से संबंधित अधिक जानकारी आप संबंधित वेबसाइट से ले सकते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

LPG को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, 5Kg वाले सिलेंडर की बढ़ाई आपूर्ति, किसे मिलेगा फायदा, जानिए क्‍या हैं नियम?

होर्मुज संकट पर बौखलाए ट्रंप, ईरान को दी खुली धमकी, बोले- सबकुछ तबाह कर देंगे, तेल पर करेंगे कब्जा

PM मोदी ने बंगाल में फूंका चुनावी बिगुल, कूचबिहार में TMC पर साधा निशाना, बोले- अत्याचारों का लिया जाएगा हिसाब

US rescues pilot in Iran : हॉलीवुड एक्शन मूवी स्टाइल में अमेरिकी पायलट का रेस्क्यू, ईरान में चला खतरनाक ऑपरेशन, पढ़िए पूरी कहानी

IAF के लिए 1000 किलोग्राम बम बनाने की तैयारी, तबाही मचा देगा DRDO का ‘गौरव’

सभी देखें

नवीनतम

जनता दर्शन में CM योगी ने सुनी 200 लोगों की समस्याएं, इलाज और शिक्षा के लिए दिए तुरंत मदद के निर्देश

एनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन यादव, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भाजपा कार्यकर्ता देश-समाज के लिए समर्पित, CM योगी ने स्थापना दिवस पर गिनाईं पार्टी की उपलब्धियां

60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य,' वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन

iPad mini को टक्कर देगा Oppo Pad Mini, 144Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 और दमदार बैटरी जैसे फीचर्स

अगला लेख