Hanuman Chalisa

Rail Neer : सस्ता हुआ रेल नीर, GST का असर, जानिए अब 1 लीटर के लिए कितने चुकाने होंगे दाम

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 20 सितम्बर 2025 (18:09 IST)
अब रेल में सफर के दौरान आपको महंगा पानी नहीं पीना होगा। रेल मंत्रालय के रेलवे बोर्ड ने शनिवार को रेल नीर की कीमतों को लेकर बड़ा ऐलान किया है। जीएसटी दरों का असर रेल नीर पर भी हुआ है। रेलवे बोर्ड ने एक नोटिफिकेशन जारी कर रेल नीर नाम से बिकने वाले बोतल बंद पानी की कीमतों में 1 रुपए की कटौती की घोषणा की है। यह कटौती 22 सितंबर 2025 से जारी होगी। 
ALSO READ: NPS से एकीकृत पेंशन योजना में जाने के इच्छुक कर्मचारियों को सरकार ने दिया बड़ा अपडेट
खबरों के मुताबिक नई कीमतें लागू होने के बाद 1 लीटर वाले रेल नीर की कीमत 14 रुपए हो जाएगी। 500 मिली लीटर वाली रेल नीर की बोतलें 9 रुपए में मिलेंगी। अभी 1 लीटर वाले रेल नीर की कीमत 15 रुपए और आधा लीटर वाले रेल नीर की कीमत 10 रुपए है।  रेल मंत्रालय ने अपने आधिकारिक ट्वीट में बताया कि 22 सितंबर से लागू हो रहे नए जीएसटी सिस्टम को ध्यान में रखते हुए रेल नीर की कीमतें घटाई जा रही हैं। 
 
मंत्रालय ने अपने ट्वीट में लिखा कि GST कम किए जाने का सीधा लाभ ग्राहक को पहुंचाने के उद्देश्य से रेल नीर का अधिकतम बिक्री मूल्य 1 लीटर के लिए 15 रुपए से कम करके 14 रुपए और आधा लीटर के लिए 10 रुपए से कम करके 9 रुपए  करने का फैसला लिया गया है। रेलवे बोर्ड ने अपने आधिकारिक नोटिफिकेशन में कहा है कि रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में बेचे जाने वाले आईआरसीटीसी/रेलवे द्वारा चयनित अन्य ब्रांडों की पैकेज्ड पानी की बोतलों का अधिकतम खुदरा मूल्य भी एक लीटर की बोतल के लिए 15 रुपये से घटाकर 14 रुपये और 500 मिलीलीटर की बोतल के लिए 10 रुपए से घटाकर 9 रुपए  तक संशोधित किया जाएगा।
ALSO READ: ट्रंप का रिटर्न गिफ्ट पड़ा भारी, प्रधानमंत्री मोदी को दोस्त कहकर दिया दगा
कितना लाभ कमाता है IRCTC
भारतीय रेल की कंपनी IRCTC ही पानी का काम करती है। रेल नीर, IRCTC की कंपनी है, जो भारतीय रेल के स्टेशनों और ट्रेनों में पानी बेचती है। जहां एक तरफ बाकी सभी कंपनियों की पानी की बोतल 20 रुपए में बिकती है। आईआरसीटीसी 15 रुपए में पानी की बोतल बेचता है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 में सिर्फ रेल नीर बेचकर 46.13 करोड़ रुपए का लाभ कमाया था। Edited by : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Cold Blob क्या है, क्या एल नीनो के बीच नया खतरा, क्यों बदल सकता है भारत के मानसून का मिजाज

तुलसी का बड़ा धमाका, US की पूर्व इंटेलिजेंस चीफ गबार्ड ने सार्वजनिक किए गुप्त दस्तावेज, Corona पर खुलासे से पूरी दुनिया में हड़कंप

Operation CyHawk : 700 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़! 916 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 21 राज्यों में दिल्ली पुलिस की मेगा रेड

Telegram vs WhatsApp : कौन-सा मैसेजिंग ऐप है बेहतर और दोनों में क्या है अंतर?

इंदौर में तीसरी मंजिल से गिरी NEET छात्रा, अस्पताल में मौत, हादसा या नीट पेपर लीक से है कनेक्‍शन?

सभी देखें

नवीनतम

उत्‍तर प्रदेश में अब तक 2.99 करोड़ से ज्‍यादा नए ड्राइविंग लाइसेंस जारी

भ्रष्टाचार पर CM धामी का बड़ा प्रहार, हरिद्वार भूमि खरीद मामले में बड़े अफसरों पर गिरी गाज

योगी का ऐलान, पाताल से भी ढूंढ निकालेंगे चोर, 500 साल इंतजार किया 15 दिन और सही

मुख्यमंत्री योगी ने 4901.65 करोड़ के कार्य प्रस्तावों को दी मंजूरी, प्रमुख धार्मिक स्थलों को जोड़ने वाले 13 मार्गों का होगा विकास

प्रेमी के लिए मां बनी हैवान! 7 साल के मासूम अंगदवीर की हत्या का खुलासा, WhatsApp चैट ने खोले चौंकाने वाले राज

अगला लेख