सपा ने जारी की 6 उम्मीदवारों की सूची, करहल से तेज प्रताप यादव को टिकट

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 9 अक्टूबर 2024 (13:10 IST)
UP bypoll elections : समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए 6 सीटों पर बुधवार को अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया। पार्टी ने करहल से पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव को और मिल्कीपुर सीट से फैजाबाद के सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को उम्मीदवार बनाया है।
 
सपा द्वारा अपने आधिकारिक 'एक्स' पर पोस्ट की गई सूची के मुताबिक, करहल सीट पर पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव को उम्मीदवार बनाया गया है। वर्ष 2022 में यह सीट सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने जीती थी। हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में अखिलेश के कन्नौज सीट से सांसद चुने जाने के चलते उन्होंने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। लिहाजा अब इस सीट पर उपचुनाव होगा।
 
पार्टी ने सीसामऊ सीट पर निवर्तमान विधायक इरफान सोलंकी की पत्नी नसीम सोलंकी को टिकट दिया है। एक आपराधिक मामले में सजा सुनाये जाने के कारण इरफान की सदस्यता खत्म किए जाने की वजह से यह सीट रिक्त हुई है।
<

pic.twitter.com/U8j8UEF40W

— Samajwadi Party (@samajwadiparty) October 9, 2024 >
अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर सपा ने फैजाबाद सीट से पार्टी सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को उम्मीदवार बनाया है। यह सीट अवधेश प्रसाद के सांसद बनने के बाद विधानसभा से इस्तीफा दिए जाने के कारण खाली हुई है।
 
सपा ने इसके अलावा फूलपुर सीट से मुस्तफा सिद्दीकी, कटेहरी से शोभावती वर्मा और मझवां से डॉक्टर ज्योति बिंद को उम्मीदवार बनाया है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुरू किया 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान, बोले- 100 पुत्रों के बराबर होता है एक वृक्ष

घरेलू कहानियों की शीर्ष लेखिका मालती जोशी को ‘स्‍मृति कल्‍प’ में किया याद, परिवार, पाठक मित्र हुए भावुक

पाकिस्तान को मिली दोहरी जिम्मेदारी, नाराज कांग्रेस ने उठाए सवाल

न्यूजीलैंड संसद में सनसनी, सांसद लॉरा मैकलारेन ने दिखाई अपनी न्यूड फोटो

प्लास्टिक प्रदूषण को खत्म करने के लिए सामूहिक प्रयास

अगला लेख