यूपी पुलिस को नेताजी की घोड़ी की तलाश, कांग्रेस नेता के ट्वीट से खुला राज

Webdunia
सोमवार, 8 नवंबर 2021 (12:36 IST)
रामपुर। यह यूपी की पुलिस है और इन्हें पता नहीं कि उन्हें किस काम में लगा दिया जाएगा। लापता भैंस और एक पालतू कुत्ते को खोजने के लिए सुर्खियों में आई उत्तरप्रदेश की रामपुर पुलिस अब एक राजनेता की घोड़ी की तलाश में जुटी है। किसान प्रकोष्ठ के कांग्रेस जिलाध्यक्ष नाजीश खान ने अपने पसंदीदा सफेद चेहरे वाली काली घोड़ी की तस्वीरें शेयर की। नाजीश ने कहा कि 4 साल की घोड़ी उनके पारिवारिक सदस्य की तरह थी। वह शुक्रवार से लापता है। स्मरण रहे कि इससे पूर्व यूपी के पूर्व मंत्री आजम खान की भैंस खोजने में यूपी पुलिस को लगा दिया गया था। 
 
कांग्रेस पदाधिकारी ने पुलिस में शिकायत के बाद अपने ट्विटर हैंडल से तस्वीर पोस्ट करने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों को टैग किया। एडीजी बरेली जोन अविनाश चंद्र ने कहा कि खान की ऑनलाइन शिकायत के बाद उसे संज्ञान में लेते हुए कोतवाली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया।
 
शिकायत में खान ने उल्लेख किया कि उन्होंने घोड़ी को 80,000 रुपए में खरीदा था। उन्होंने कहा कि हजरतपुर चौक के पास तोपखाना गेट पर एक मिल के पीछे बांध दिया गया था। 5 नवंबर की रात वह गायब हो गई। स्मरण रहे कि इससे पूर्व यूपी के पूर्व मंत्री आजम खान की भैंस खोजने में यूपी पुलिस को लगा दिया गया था।(प्रतीकात्मक चित्र)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप के निशाने पर क्यों है भारत? क्या मोदी-ट्रंप की दोस्ती का वक्त पूरा हो गया है?

डोनाल्ड ट्रंप को करना पड़ सकती है PM मोदी से बात, क्यों बोले अमेरिकी विशेषज्ञ

शशि थरूर ने फिर कही कांग्रेस को चुभने वाली बात, डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ को लेकर क्या बोले

देश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण में कितनी होगी बारिश, IMD ने जताया यह अनुमान

मालेगांव ब्लास्ट केस में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बरी होने पर रोई उमा भारती, कहा दिग्विजय ने रची भगवा आतंकवाद की झूठी थ्योरी

सभी देखें

नवीनतम

राजीव चंद्रशेखर ने ननों की गिरफ्तारी को बताया गलतफहमी, जल्द ही जमानत पर करेंगे रिहा

राहुल गांधी बोले, वोट चोरी करवा रहा है चुनाव आयोग, हमारे पास सबूत

मंत्री विजय शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर विधानसभा में विपक्ष का जमकर हंगामा, नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री को घेरा

मथुरा में 1 करोड़ की चांदी लूट का मुख्य आरोपी नीरज मुठभेड़ में ढेर, दूसरा घायल

क्या वाकई मृत है भारत की अर्थव्यवस्था? बयानबाजी के इतर आंकड़ों से समझिए सच्चाई!

अगला लेख