Hanuman Chalisa

उत्तर प्रदेश में अग्नि उपायों की अनदेखी करना पड़ेगा भारी

अवनीश कुमार
मंगलवार, 6 सितम्बर 2022 (14:32 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में होटल में हुए अग्निकांड के बाद योगी सरकार प्रदेश में जल्द ही अग्निशमन सुरक्षा को लेकर और सख्त कानून बनाने की तैयारी करने जा रही है और अग्निशमन विभाग के अधिकारों का दायरा बढ़ाए जाने के साथ ही नियम तोड़ने वालों के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई की व्यवस्था करने की भी तैयारी कर रही है।
 
इसको लेकर योगी सरकार केंद्र सरकार के माडल बिल आन मेंटीनेंस आफ फायर एंड इमरजेंसी सर्विस-2019 के आधार पर उत्तर प्रदेश में नये कानून की रूपरेखा तय करने जा रही है।
 
उत्तर प्रदेश में तैयार हो रही रूपरेखा को लेकर डीजी फायर सर्विस अविनाश चंद्र ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में फायर प्रिवेंशन एंड फायर सेफ्टी एक्ट 2005 लागू है। केंद्र सरकार के माडल बिल के अनुरूप नया एक्ट बनाने पर काम शुरू कर दिया गया है।
 
नए कानून के तहत अग्निशमन विभाग को भवनों का सील करने का अधिकारी दिए जाने से लेकर 15 मीटर से कम ऊंचाई की इमारतों की भी जांच की प व्यवस्था किए जाने की तैयारी है। इस साथ प्रदेश में हर तहसील स्तर पर अग्निशमन केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं।
 
इस कड़ी में 97 फायर स्टेशन निर्माणाधीन हैं साथ ही जल्द फायरमैन की संख्या भी और बढ़ेगी। लगभग एक हजार फायरमैन की भर्ती का अधियाचन पुलिस भर्ती बोर्ड को भेजा गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

E20 पेट्रोल से इंजन खराब हुआ तो क्या इंश्योरेंस क्लेम मिलेगा? सरकार ने बताई सचाई, क्या बोलीं बीमा कंपनियां

20,000 के बजट में ये हैं जून 2026 के टॉप 3 बेस्ट स्मार्टफोन्स, 7000mAh बैटरी और गेमिंग प्रोसेसर का धांसू कॉम्बो

Tata Sierra EV vs Toyota Ebella: 500km से ज्यादा माइलेज वाली दो धाकड़ इलेक्ट्रिक SUVs में महामुकाबला, जानें लॉन्च डेट और कीमत!

नागौद राजघराने में साहब, बीवी और सौतन — हवस, धोखे और खून से सनी राजसी दास्तान

राम नाम की लूट... 'अयोध्या कांड' से पूरा देश हिला, SIT जांच के बीच चंपत राय बीमार, नृपेन्द्र मिश्रा गायब

सभी देखें

नवीनतम

मेलोडी मूमेंट के बाद फिर साथ PM मोदी-जॉर्जिया मेलोनी, ट्रंप से मिलाया हाथ, G7 Summit के मंच से भारत का दुनिया को बड़ा संदेश

नागपुर में एयरफोर्स अफसर की पत्नी से हैवानियत, रेप, ब्लैकमेल कर धर्मांतरण की कोशिश

ज्येष्ठ मास के सातवें मंगलवार पर हुआ विशाल हनुमान भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

योगी सरकार का बड़ा कदम: 8 जिलों के आस्था स्थलों के विकास पर 79 करोड़ रुपये खर्च, 33 परियोजनाओं पर काम शुरू

UP B.Ed Result 2026 : अलीगढ़ की वंदना सिंह बनीं प्रदेश टॉपर, 4 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को मिली रैंक

अगला लेख