Hanuman Chalisa

क्या RBI ने SBI का आधार इनेबल्ड पेमेंट सर्वर किया बंद... जानिए सच...

Webdunia
सोमवार, 13 अप्रैल 2020 (13:55 IST)
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पोस्ट काफी वायरल है जो स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के ग्राहकों को परेशान कर रहा है। दावा है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने स्टेट बैंक का आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम (AePS) सर्वर बंद कर दिया है। 
 
क्या है वायरल-
 
वायरल पोस्ट में लिखा गया है- 'महत्वपूर्ण सूचना: आप सभी से निवदेन है कि भारतीय स्टेट बैंक का 14 अप्रैल तक आधार कार्ड (AePS) द्वारा पैसा नहीं निकालें। इसका सर्वर RBI द्वारा 14 अप्रैल तक स्थाई रूप से बंद कर दी गई है...अगर आप भारतीय स्टेट बैंक का पैसा आधार कार्ड द्वारा निकाल रहे हैं तो आपका पैसा सर्वर में फंस सकता है  14 अप्रैल तक सर्वर डाउन रहेगा। Reserve Bank Of India।'
 
क्या है सच-
 
प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने इस वायरस मैसेज का खंडन किया है। PIB ने कहा कि यह दावा झूठा है। ऐसा कोई भी निर्णय RBI द्वारा नहीं लिया गया है। RBI ने भारतीय स्टेट बैंक के आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम का सर्वर बंद नहीं किया है।

<

दावा : RBI द्वारा भारतीय स्टेट बैंक की आधार इनेबल्‍ड पेमेंट सिस्टम (AePS) का सर्वर 14 अप्रैल तक बंद कर दिया गया है |

तथ्य : यह दावा झूठा है | ऐसा कोई भी निर्णय @RBI द्वारा नहीं लिया गया है |

कृपया अफवाहों पर यकीन ना करे | pic.twitter.com/iYg3kYxGwb

— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) April 12, 2020 >
 
आधार इनेबल्ड पेमेंट (AePS) क्या है?
 
SBI सहित कई बैंकों ने अपने ग्राहकों को आधार इनेबल्ड पेमेंट की सुविधा दी है। इसके तहत कोई ग्राहक अपने आधार कार्ड और बायोमेट्रिक के जरिए खाते से रकम निकाल सकता है। AePS में ट्रांजैक्शन बायोमेट्रिक एनेबल्ड पॉइंट ऑफ सेल्स से किया जाता है। इसके माध्यम से ग्राहक अपना पैसा निकाल सकते हैं। साथ ही मर्चेंट को सीधे भुगतान भी कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए ग्राहकों को डेबिट कार्ड के इस्तेमाल की आवश्यकता नहीं होती।
 
वेबदुनिया की पड़ताल में पाया गया है कि वायरल दावा फेक है। RBI ने SBI का आधार इनेबल्ड पेमेंट सर्वर को बंद नहीं किया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump : चीन पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग ने एयरपोर्ट पर नहीं किया स्वागत, महंगाई और तेल संकट के बीच बदले अमेरिका के सुर

OpenAI के सैकड़ों कर्मचारी बने करोड़पति, AI बूम से शेयर बेचकर हुई अरबों की कमाई

कैसे हुई प्रतीक यादव की मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया, खून के थक्के जमे, शरीर पर चोट के भी निशाना

फ्लोर टेस्ट पास करते ही CM विजय पलटा अपना ही फैसला, ज्योतिषी को OSD के पद से हटाया

नेपाल, बांग्लादेश की तरह भारत का Gen-Z भी सड़क पर उतरे, NEET पेपर लीक पर अरविन्द केजरीवाल

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: वीडी सतीशन केरल के नए मुख्‍यमंत्री होंगे

केरल में पेट्रोल डीजल की राशनिंग, नहीं मिलेगा 5000 से ज्यादा का पेट्रोल और 200 लीटर से ज्यादा डीजल

राहुल गांधी की विदेश यात्राओं पर भाजपा का बड़ा सवाल: संबित पात्रा बोले- कौन कर रहा है फंडिंग

CM योगी का मंत्रियों को बड़ा संदेश, सप्ताह में एक दिन करें पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल, विदेश यात्राओं पर भी रोक की अपील

यूपी में आंधी-तूफान का तांडव: प्रयागराज और भदोही समेत 30 जिलों में भारी तबाही, 94 लोगों की मौत

अगला लेख