Hanuman Chalisa

बाल गीत 'फल्ली मुनगा की'

प्रभुदयाल श्रीवास्तव
झूल रही ऊंचे तरुवर पर,
फल्ली मुनगा की।
 
इसे कहीं कहते हैं सहजन,
और कहीं सोजन।
 
गांवों में तो होता है यह,
मन भावन भोजन।
 
दादी हो या नानी घर की,
सबको यह भाती।
 
इसकी ढेर फल्लियां तरु पर,
दिखतीं, क्या कहने!
 
बैठीं हों बालाएं कानों,
में लटकन पहने।
 
इसकी छबि आंखों में बसकर,
मन को महकाती।
 
शक्कर की बीमारी में भी,
इसको खाते हैं।
 
प्रति ऑक्सी कारक डॉक्टर,
इसे बताते हैं।
 
रक्त चाप कम करने में यह,
बहुत काम आती।
 
कभी दाल में इसे पकाकर,
चूसा जाता है।
 
नमक मिर्च संग खाओ तो मन,
खुश हो जाता है।
 
यह फल्ली कमजोरों की तो,
है सच्ची साथी।
 
बनती अगर कढ़ी इसकी तो,
मन ललचाता है।
 
सारा ही घर चटकारे ले,
लेकर खाता है।
 
पोता मज़े-मज़े से खाता,
खाता है नाती।

(वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

भारतीय नौसेना के लिए जर्मन पनडुब्बियां, जो मुंबई में बनेंगी

भोजशाला: सत्य अतीत, सनातन की न्यायिक जीत

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

अगला लेख