Hanuman Chalisa

मप्र की अनूपपुर विधानसभा सीट के मौहरी मतदान केन्द्र पर पुनर्मतदान

Webdunia
शुक्रवार, 30 नवंबर 2018 (20:19 IST)
भोपाल। निर्वाचन आयोग ने मध्यप्रदेश की अनूपपुर विधानसभा सीट के मौहरी मतदान केन्द्र पर शनिवार को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक पुनर्मतदान कराने के निर्देश दिए हैं।
 
प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी वीएल कांताराव ने बताया कि अनूपपुर (अजजा) विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र क्रमांक 180- मौहरी में पीठासीन अधिकारी द्वारा त्रुटिपूर्ण ढंग से ईवीएम का संचालन किए जाने के कारण 56 मतदाताओं के मत ईवीएम में दर्ज नहीं हो पाए। इस कारण भारत निर्वाचन आयोग द्वारा इस केंद्र पर पुनर्मतदान के निर्देश दिए हैं।
 
उन्होंने बताया कि इस केन्द्र पर एक दिसंबर को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान कराया जाएगा। इसकी सूचना सभी उम्मीदवारों और राजनीतिक दलों को दी गई है तथा मतदान केन्द्र के इलाके में मुनादी कराकर इसका प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इस संबंध में आवश्यक व्यवस्था की जा रही है।
 
प्रदेश में इस बार विधानसभा चुनावों में 1,094 निर्दलीय उम्मीदवारों सहित कुल 2,899 उम्मीदवार अपना भाग्य अजमा रहे हैं। मतगणना 11 दिसंबर को होगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

'हम पाकिस्तान का हिस्सा नहीं', PoK में प्रदर्शनकारियों का ऐलान, आखिरी अल्टीमेटम से उड़ी शाहबाज और मुनीर की नींद

ITR, Aadhaar, Passport, EPFO के साथ ही 1 जुलाई से बदलेंगे 6 नियम, आप पर क्या होगा असर, जरूर पढ़ें

सिया के प्रेमी चेतन का होगा गेट एनालिसिस, आखिर क्या होता है यह टेस्ट और इस मामले में क्यों जरूरी है?

यूरोप में 43 डिग्री सेल्सियस और भारत में 43 डिग्री सेल्सियस एक जैसे क्यों नहीं लगते? जानिए गर्मी का असली विज्ञान

OnePlus Nord N6 5G लॉन्च, 19,999 रुपए में 8,000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

नवीनतम

2026 की सबसे डिमांडिंग नौकरियां! अगर सीख लीं ये 3 स्किल्स, तो कंपनियां देंगी 30 लाख रुपए तक का पैकेज!

गुजरात सरकार का बड़ा फैसला, UPSC की तैयारी करने वाले छात्रों को 1.55 लाख और छात्राओं को मिलेगी 2.05 रुपए लाख की सहायता

Live : दौसा और उन्नाव में 2 भीषण सड़क हादसे, 13 लोगों की मौत

अयोध्या में बनने वाली मस्जिद का क्या हाल है?

यूपी में विकास के नए कीर्तिमान, 3 महीने में दी 62 हजार करोड़ से अधिक की 5551 परियोजनाओं की सौगात

अगला लेख