रामपुर एसपी का विवादित बयान, कहा - बेटी घर से भागे तो मां-बाप को जेल में डालो (देखें वीडियो)

Webdunia
गुरुवार, 30 जून 2022 (13:16 IST)
Photo - Twitter
रामपुर। उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के एसपी अशोक कुमार शुक्ला इन दिनों अपने विवादित बयान को लेकर विवादों में है। एक संगोष्ठी में अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि अगर किसी की लड़की घर छोड़कर चली जाती है तो इसमें गलती उसके माता-पिता की है। मेरा बस चले तो मैं ऐसी लड़कियों के माता-पिता को जेल भेज दूं। 
 
एसपी अशोक शुक्ला 28 जून को रामपुर पुलिस विभाग द्वारा आयोजित सद्भावना संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। अपने भाषण में पहले तो उन्होंने जिले की जनता को प्रेम और भाईचारे के मार्ग पर चलने की हिदायत दी। लेकिन भाषण के अंत में विवादित और महिला विरोधी टिप्पणी कर डाली।  
<

Ashok Kumar, SP, Rampur (UP): One HINDU girl eloped with Muslim. I will send those parents to jail who will come to me with complaint that their daughter has eloped.

*Crowd claps*

pic.twitter.com/qa02WY2Ie0

— Ahsan Lxr. (@lasahsan) June 29, 2022 > async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"> >
जिले में कुछ दिनों पहले हुई घटना का हवाला देते हुए एसपी ने कहा कि अभी सिविल लाइन में एक बड़ा तमाशा हुआ था, जिसमें एक हिंदू लड़की किसी मुस्लिम लड़के के साथ जा रही थी। अब आप लोग ही देखिए कि समाज में आजकल क्या-क्या हो रहा है। बात यहीं खत्म नहीं हुई, एसपी ने कहा कि मैं तो ऐसे मां-बाप को जेल में भेज दूं जो मेरे पास अपनी बेटी के भाग जाने की शिकायत लेकर आते हैं।  
 
अशोक शुक्ला ने भाषण के दौरान यह भी कहा कि लोगों की शिकायत होती है कि हमारी लड़की घर से चली गई। अरे आप लोगों ने पैदा करके उसे किसके हाल पर छोड़ दिया है भई। मेरे विचार में तो 2 बच्चे बहुत हैं। एसपी के ये बयान सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है, जिस पर इसे लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

CM सिद्धारमैया ने बताई अपनी प्रेम कहानी, क्या उन्हें मिल पाया अपना प्यार?

गर्मी ने बढ़ाया पानी का संकट, जलाशयों के जल स्तर में भारी गिरावट

मैं ठीक हूं, बुद्धि का इस्तेमाल करें भाजपा नेता : नवीन पटनायक

गोलगप्पों के लिए खूनी खेल, घर की छत से चली ताबड़तोड़ गोलियां, वीडियो हुआ वायरल

Porsche car accident Pune: सबूत छिपाने की कोशिश, आरोपी का पिता न्यायिक हिरासत में

Weather Update : राजस्थान में भीषण गर्मी, लू से 6 और लोगों की मौत, फलौदी में पारा 49

चीन-ताइवान जंग की आहट, चीनी सेना ने किया युद्ध का अभ्यास

गर्मी ने बढ़ाया पानी का संकट, जलाशयों के जल स्तर में भारी गिरावट

मंदिर-मस्जिद में लाउडस्पीकर के अनियंत्रित उपयोग पर हो सख्ती, CM मोहन यादव के निर्देश, खुले में मांस बिक्री वालों पर करे कार्रवाई

चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण अनिवार्य, उत्तराखंड सरकार ने जारी किया रजिस्ट्रेशन ऐप

अगला लेख