एक्सप्लेनर:प्रियंका की किसान पंचायत पॉलिटिक्स पश्चिमी यूपी में कांग्रेस को फिर से खड़ा करेगी?

किसान पंचायत से किसान आंदोलन में सीधे प्रियंका गांधी की एंट्री !

विकास सिंह
बुधवार, 10 फ़रवरी 2021 (15:01 IST)
नए कृषि कानूनों की वापसी की मांग को लेकर शुरु हुए किसान आंदोलन के बहाने किसान नेता और सियासी  दल अब खुद की राजनीतिक जमीन मजबूत करने में जुट गए हैं। किसान पंचायत के नाम पर सियासी दल के नेताओं ने राज्य में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी राजनीतिक जमीन को मजबूत करने में कोई मौका भी नहीं चूक रहे है।
 
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में अपने को फिर से पुर्नजीवित करने की कोशिश में लगी कांग्रेस आज सहारनपुर के चिलकाना में किसान पंचायत कर रही है वहीं दूसरी ओर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में खासा प्रभाव रखने वाले पार्टी राष्ट्रीय लोकदल लगातार किसान महापंचायत कर अपने को मजबूत करने में जुटी हुई है। प्रियंका गांधी की किसान पंचायत से पहले जिला प्रशासन की ओर से सहारनपुर में धारा 144 लगा देने के बाद कांग्रेस ने कड़ा एतराज जताया है।
किसान आंदोलन का बागपत,सहारनपुर, हापुड,शामली समेत कई जिलों में किसान आंदोलन का काफी गहरा प्रभाव है। किसान आंदोलन से भाजपा सरकार के खिलाफ उपजी नाराजगी का फायदा उठाकर कांग्रेस ने गांव-गांव किसान आंदोलन का कार्यक्रम तय कर लिया है। आज से  हर जिले के तहसीलों के बड़े गांवों में कांग्रेस जय जवान-जय किसान अभियान की शुरुआत कर रही है।
 

उत्तर प्रदेश की सियासत के जानकार वरिष्ठ पत्रकार रामदत्त त्रिपाठी कहते हैं कि किसान आंदोलन का पश्चिमी उत्तर प्रदेश में खासा असर है। पश्चिम उत्तर प्रदेश में जाट वोट बैंक भाजपा का पंरपरागत वैट बैंक के रुप में उभरा है और पिछले कुछ चुनाव से लगातार भाजपा के साथ नजर भी आ रहा है।

किसान आंदोलन में जाट कम्युनिटी जोर शोर से शामिल हो रही है और अब पर्टियों  की  नजर इसी वोट बैंक पर टिक गई है।  कांग्रेस इस अभियान से किसान जातियों खास कर- हिंदू, मुस्लिम,जाटों और गुर्जरों में मजबूत पकड़ बनाने की रणनीति पर काम कर रही है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख