Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

हॉकी इंडिया लीग की सात साल बाद दिसंबर में होगी वापसी

हमें फॉलो करें हॉकी इंडिया लीग की सात साल बाद दिसंबर में होगी वापसी

WD Sports Desk

, शनिवार, 5 अक्टूबर 2024 (15:41 IST)
Hockey India League : बहुप्रतीक्षित हॉकी इंडिया लीग (HIL) की सात साल बाद दिसंबर में नए स्वरूप में वापसी होगी जिसमें पुरुष और महिला दोनों टीमें भाग लेंगी।
 
पुरुषों की प्रतियोगिता में आठ जबकि महिलाओं की प्रतियोगिता में छह टीमें भाग लेंगी।
 
लीग का आयोजन 28 दिसंबर से पांच फरवरी तक दो स्थानों राउरकेला और रांची में किया जाएगा। पुरुषों की प्रतियोगिता राउरकेला जबकि महिलाओं की प्रतियोगिता रांची में खेली जाएगी।
लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी यहां 13 से 15 अक्टूबर तक होगी। इसके लिए कुल 10 फ्रेंचाइजी मालिक बोर्ड पर आए हैं।
 
खिलाड़ियों की नीलामी तीन श्रेणियों दो लाख रुपये, पांच लाख रूपए और 10 लाख रुपये में की जाएगी। (भाषा) 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मयंक की फॉर्म और फिटनेस की होगी परीक्षा, युवा खिलाड़ियों के पास कौशल दिखाने का मौका